फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी का आरोप

Sat, 02 May 2026 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। नगर पंचायत सलेमपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत पात्र लाभार्थियों को अपात्र घोषित किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान वार्ड सभासदों के साथ दर्जनों आवेदकों ने डीएम दिव्या मित्तल को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक भरौली के सभासद हरिश्चंद्र प्रसाद, वार्ड नंबर पांच के सभासद सूर्य नारायण ने वार्ड की ललिता देवी, अंजू देवी, कंचन, चंद्रावती, कविता, पुष्पा, तारा देवी, पार्वती, मनोज, आरती, विजयलक्ष्मी, नीलम व इंदल प्रसाद के साथ शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे।
डीएम को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि हरैया वार्ड नंबर एक भरौली के अनुसूचित जाति के आवेदकों को बिना जांच किए हल्का लेखपाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए अपात्र कर दिया। इसके अलावा वार्ड नंबर पांच हरैया लाला के भी कुछ आवेदकों के साथ हल्का लेखपाल ने यह कार्य किया गया है।
विज्ञापन

आवेदकों का आरोप है कि इस मुद्दे को लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। प्रार्थना पत्र में डीएम से मांग की गई है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें