फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तपिश भरी गर्मी में मुसीबत बढ़ा रही बिजली की ट्रिपिंग

Wed, 11 Jun 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। तपिश भरी गर्मी में लोगों को बिजली भी खूब रुलाने लगी है। एक तरफ ओवरलोड के चलते बार-बार ट्रिपिंग तो दूसरी तरफ बिजली रहने के बाद भी लो-वोल्टेज के चलते लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

ऐसे में भीषण गर्मी से थोड़ी बहुत राहत के लिए लोग पेड़ की छांव में किसी तरह समय व्यतीत कर रहे हैं। जिम्मेदारोंं का कहना है कि उपकेंद्र पर बिजली की खपत 11 हजार है, जबकि नौ हजार वोल्ट बिजली ही मिल पा रही है। जब तक बारिश नहीं होगी तब तक इससे निजात मिलना मुश्किल है।
जानकारी के मुताबिक, 132 केवी बिजली ट्रांसमिशन सलेमपुर से खुखुंदू उपकेंद्र की आपूर्ति संचालित होती है। यहां चार फीडर बैदौली, सोनबरसा, नूनखार और गड़ेर के माध्यम से क्षेत्र के ढाई सौ गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन

इधर, जबसे तपिश भरी गर्मी में इजाफा हुआ है तभी से क्षेत्र में लो-वोल्टेज की समस्या आने लगी है। इसके अलावा ओवरलोड के चलते हर 10 मिनट में बिजली ट्रिपिंग होने का सिलसिला भी जारी है। ऐसे में इस भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। इसके अलावा रोस्टिंग और लोकल फाॅल्ट ठीक करने के नाम पर भी जबरदस्त कटौती की जा रही है।
जेई सोनू कुमार ने बताया कि उपकेंद्र पर इन दिनों 11 हजार की जगह नौ हजार वोल्ट ही बिजली मिल रही है। इसके चलते लो-वोल्टेज की समस्या उत्पन्न हुई है। बारिश होने के बाद इससे छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें