फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बरहज में धर्मेंद्र को दी गई श्रद्धांजलि

Tue, 25 Nov 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। रूपहले पर्दे पर धर्मेंद्र की काफी चमक थी। लोग शोले फिल्म के जय-वीरू का किरदार के आज भी कायल हैं। बुधवार को वीरू यानि दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन से जहां जय-वीरू के याराना छूट गया। वहीं सिने प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।
विज्ञापन

फिल्मी जगत में धर्मेंद्र शोले फिल्म के वीरू के अलावा अन्य फिल्मों में महत्वपूर्ण किरदार निभा चुके हैं। 89 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया। हालांकि वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। निधन की खबर फैलते ही नगर के अलावा भलुअनी, मगहरा, करुअना, गड़ेर, पैना, कपरवार, बरांव, देवपार आदि क्षेत्रों के सिने प्रेमियाें में शोक की लहर दौड़ गई। फोन पर क्षेत्रीय भोजपुरी कलाकार बाल गोविंद बंजारा ने शोक संवेदना प्रकट किया। रूपहले पर्दे पर भोजपुरी की महक बिखेरने वाले स्व.मोती बीए के पुत्र अंजनी उपाध्याय ने कहा कि धर्मेंद्र की मौत से फिल्म जगत के एक युग का अंत हो गया। जिनकी कमी की कभी भी भरपाई नहीं कि जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें