फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ससुराल की चौखट पर धरने पर बैठी विवाहिता

Tue, 25 Nov 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। बरियारपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गौरकोठी चकिया की रहने वाली एक महिला सोमवार दोपहर से ही अपने ससुराल की चौखट पर बैठी है। सास व ननद घर का दरवाजा बंद कर भीतर हैं।
विज्ञापन

पति यूरोप में है, उसने भी अपना मुंह फेर लिया है। पीड़िता डायल 112 पर फोन कर न्याय की भीख मांग रही है, लेकिन सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर वापस लौट जा रही है। इधर, विवाहिता ठंड से ठिठुर रही है तो वहीं ससुरालियों ने दरवाजा खोलने से इनकार कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, बरियारपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गौरकोठी चकिया के रहने वाली एक महिला की शादी तीन जुलाई 2023 को रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के गौरा गांव के एक व्यक्ति से हुई थी। शादी के 17 दिन बाद ही पति उसे देवरिया शहर लेकर चला गया। वहां दोनों एक किराए की मकान में रहने लगे। 21 अगस्त 2023 को पति विदेश चला गया। पति के विदेश जाने के बाद महिला अपने मायके चली गई। वहां कुछ दिन रहने के बाद जब वह ससुराल गई तो ससुरालियों ने उसे घर में घुसने नहीं दिया।
विज्ञापन

सास व ननद ने उसे यह कहकर घर में घुसने नहीं दिया कि पति के घर आने पर आना। उधर, पति भी उससे किनारा करने लगा।
उसके सभी मोबाइल नंबरों को उसने ब्लॉक कर दिया। पीड़िता ने बताया है कि उसने ससुराल में रहने की काफी कोशिश की, लेकिन ससुराल वाले उसे रखने को तैयार नहीं हुए। इससे तंग होकर वह सोमवार को दिन में करीब 1:30 बजे वह पुनः ससुराल पहुंच गई। सीओ संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें