संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजाति भागीदारी उत्सव मनाया गया। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण विकास भवन के गांधी सभागार में किया गया।
बिरसा मुंडा की जयंती पर उनके चित्र के पास दीप प्रज्ज्वलन तथा माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व को नमन करते हुए, स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भूमिका को याद किया गया।
परियोजना निदेशक अनिल कुमार ने कहा कि बिरसा मुंडा जैसे महान क्रांतिकारियों के जीवन से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। ब्रिटिश शासन ने जनजातीय समाज को उनकी इच्छानुसार खेती करने से अलग करते हुए अपनी जमीन से विस्थापित होने को बाध्य किया। जंगल काटे गए और उन्हें खदेड़ दिया। तब बिरसा मुंडा ने एक क्रांति की शुरुआत की अंग्रेजों के विरुद्ध विद्रोह का बिगुल फूंका। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों एवं बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया।