फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में प्रवेश के लिए ट्रायल शुरू

Tue, 25 Feb 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। प्रदेश के विभिन्न जगहों पर संचालित विभिन्न खेलों के आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश के लिए खेल निदेशालय की देखरेख में चयन की प्रक्रिया चल रही हैं। हालांकि कई खेलों में खिलाड़ियों के कम संख्या में आने से इसमें सीटों के खाली रहने की उम्मीद ज्यादा है।
विज्ञापन

रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय चयन ट्रायल प्रक्रिया में आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में प्रवेश के लिए बालकों का चयन ट्रायल आयोजित किया गया, जिसमें एथलेटिक्स के आठ एवं कबड्डी में दो खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिला क्रीडाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि छात्रावास में प्रवेश के लिए स्टेडियम में जिला ट्रायल का आयोजन किया गया। हालांकि कई खेलों में आने खिलाड़ियों की संख्या कम है। प्रमाण पत्रों के अभाव में चयन प्रक्रिया में भाग नहीं ले पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें