खेरियां और पांडेय फुलवरिया गांव के तीन घरों में चोरी
बरहज/ करुअना। क्षेत्र के खेरियां और पांडेय फुलवरिया गांव में चोरों ने तीन घरों को वृहस्पतिवार की रात में निशाना बनाया। चोरों ने नकदी और आभूषण सहित लाखों के सामानों पर हाथ साफ कर दिया। सर्द मौसम में चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों में दहशत है।
खेरियां निवासी रामबड़ाई तिवारी के मकान के पीछे दीवार में नकब काटकर चोर घर में घुसें और बॉक्स सहित अन्य सामान उठा ले गए। घर पर रामबड़ाई की पत्नी अकेले थीं। पांडेय फुलवरिया गांव निवासी पुलिस कर्मी विश्वनाथ यादव पुत्र देवराज यादव के घर के मेन गेट के चैैनल का ताला तोड़कर घुस गए और पायल, नकदी उठा ले गए। रिटायर पुलिसकर्मी छेदी प्रसाद के घर छज्जे के रास्ते घर में घुसकर दो ब्रीफकेस उठा ले गए। चोरों ने गांव के पूरब पवन पांडेय के आटा चक्की और दरोगा यादव के गुमटी का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया। चोरी की घटनाओं को लेकर जांच करने पहुंचे हलका इंचार्ज पर लोगों ने नाराजगी जताते हुए रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग किया। इस संबंध में इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह ने बताया कि घटनाओं की जांच कराई जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।