फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरौना चौराहे पर चार दुकानों में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरौना चौराहे पर चार दुकानों में चोरी
विज्ञापन

सोनूघाट। खुखुंदू थाना क्षेत्र के बैरौना चौराहे की चार दुकानों से करीब एक लाख रुपये के सामान की चोरी हो गई। बुधवार सुबह जानकारी होने पर पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। हल्का इंचार्ज इसे संदिग्ध बता रहे हैं। उनका कहना है कि जांच की जा रही है।
भलुअनी थाना क्षेत्र के बाबू बभनी गांव निवासी कपिलदेव प्रसाद की बैरौना चौराहे पर किराए के मकान में इलेक्ट्रिक की दुकान है। मंगलवार शाम वह दुकान बंद कर चले गए। बुधवार की सुबह दुकान खोले तो चोरी की जानकारी हुई। दुकान में पीछे से नकब लगाकर चोर कैश बाक्स में रखे 40 हजार रुपये, 20 सिलिंग फैन, 10 हीटर, छह लाइट उठा ले गए हैं। बगल में बैरौना के मुमताज अली की किराना की दुकान से दो गत्ता सरसों का तेल चोरी हुआ है। यहां से कुछ दूर बैरौना के ही भुआज गुप्त की दुकान से कैश बाक्स से पांच सौ रुपये गायब थे। इस दुकान में बीयर और मीट बनाने के सबूत मिले हैं। बगल में पिपरा मिश्र गांव के हृदेश उपाध्याय की दुकान के कैश काउंटर से चार हजार रुपये चोरी हो गए हैं। सभी ने खुखुंदू पुलिस को सूचना दी। हल्का इंचार्ज जयराम यादव पहुंचे। पीड़ितों ने उन्हें तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जितनी ऊंचाई से चोरों के अंदर जाने की बात की जा रही है, वह संभव नहीं है। स्थानीय लोगों के यह कहने पर कि यहां ड्यूटी लगने के बाद भी सिपाही नहीं आते हैं तो जवाब नहीं दे सके। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें