फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लो-वोल्टेज से जनजीवन प्रभावित, नहीं सुन रहे अफसर

Mon, 22 Jun 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। भीषण गर्मी के बीच नगर के कई मोहल्लों में लगातार लो-वोल्टेज की समस्या से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिजली की आपूर्ति तो हो रही है, मगर वोल्टेज इतना कम रहता है कि पंखे, कूलर और अन्य उपकरण ठीक से नहीं चल पा रहे हैं।
नगर के लाल विहारी प्रजापति, विशाल गुप्त, राजन गुप्त, गुड्डू कुमार का कहना है कि कई बार बिजली निगम के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन ठोस समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि शिकायत करने के लिए जब उपखंड अधिकारी को फोन किया जाता है तो उनका फोन रिसीव नहीं होता, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
लोगों के अनुसार क्षेत्र में पुराने और जर्जर तारों के कारण वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। उन्होंने लो वोल्टेज से स्थायी निजात दिलाने के लिए नई और क्षमता वाली केबल लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि गर्मी के इस मौसम में कम वोल्टेज के कारण घरों में लगे कूलर और पंखे शोपीस बनकर रह गए हैं।
पीड़ित लोगों ने जिलाधिकारी और बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से जल्द हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान कराने तथा नई केबल बिछाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें