फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सुगम होगा आवागमन, बाजार भी होंगे गुलजार

Sat, 28 Dec 2024 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। सिंकदरपुर से सलेमपुर को जोड़ने वाले बाईपास का निर्माण होने से जहां आवागमन में सहूलियत होगी, वहीं मार्ग पर पड़ने वाले बाजार भी विकसित होंगे। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार का अवसर मिल सकेगा। इस मार्ग के लिए शासन ने 1657 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। किसानों को मुआवजा बांटने का कार्य भी तेज कर दिया गया है। रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज के लिए बरसीपार और चकरवा बहोरदास गांव के पास मशीन और सामान गिरा दिया है।
विज्ञापन

सलेमपुर बाईपास (राष्ट्रीय राजमार्ग 727बी) के लिए भूमि अधिग्रहण के बाद सड़क निर्माण के लिए शासन ने राशि आवंटित कर दी। सलेमपुर-देवरिया मुख्य मार्ग के बिगही गांव से निकलकर सिसवां पांडेय, भीमपुर, चकरवां बहोरदास, बरसीपार, प्यासी, बड़वा टोला, मझौली राज, देवरिया उर्फ शामपुर, नादघाट, कौड़िया काजी, कौड़िया जयराम, लार नवलपुर मुख्य मार्ग पार कर उरदौली गांव के पास भागलपुर-सलेमपुर मार्ग को जोड़ेगा।
इसमें 18 गांव के करीब 65.44 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित कर पिलर लगा दिया गया है। यह बाईपास 14.700 किमी लंबा बनाया जा रहा है। इसमें चकरवा बहोरदास और भीमपुर गांव के बीच रेलवे लाइन पर फ्लाईओवर का निर्माण होगा है, जबकि प्यासी और नादघाट गांव के समीप छोटी गंडक नदी पर पक्के पुल का निर्माण कराया जाएगा। वहीं मझौली भाटपार रानी मार्ग पर बड़वा टोला गांव के समीप गोलंबर बनेगा जहां से तमकुही राज, मझौली राज, सलेमपुर, देवरिया और बलिया के यात्री अपने-अपने स्थान के लिए प्रस्थान करेंगे। ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें