फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रांसफॉर्मर में खराबी, 150 गांवों की बिजली गुल

Mon, 14 Sep 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। स्थानीय उपकेंद्र में लगा 10 एमवीए ट्रांसफाॅर्मर रविवारककी सुबह अचानक खराब हो गया। इससे उपकेंद्र से जुड़े करीब 150 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

बिजली कर्मचारियों ने देर शाम तक खराबी को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया मगर सफलता नहीं मिली। करीब पांच लाख की आबादी को उमस भरी गर्मी से बेहाल होना पड़ा। घरों में लगी पानी की टंकियां सूख गईं। इन्वर्टर जवाब दे गए।
उपकेंद्र तरकुलवा पर तरकुलवा, पथरदेवा, गढ़रामपुर, बंजरिया व न्यू पथरदेवा फीडर से तरकुलवा, पथरदेवा, गढ़रामपुर, कंचनपुर, गुलहरिया, बंजरिया, महुआपाटन नारायणपुर सहित दर्जनों छोटे-बड़े कस्बों और लगभग 150 गांवों की करीब पांच लाख की आबादी को विद्युत सप्लाई दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ ही उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी से उतर गई है। आए दिन कहीं न कहीं कोई फॉल्ट होने से आपूर्ति बाधित होती रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें