फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दूसरी बार ट्रांसफाॅर्मर जला, सात दिन अंधेरे में रह रहे लोग

Sun, 02 Aug 2026 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी। नगर से सटे दुबौली गांव में पहली बार ट्रांसफाॅर्मर सात जून की शाम अचानक जल गया था। 10 दिनो के बाद ट्रांसफाॅर्मर सही हुआ और तब से आपूर्ति चल रही थी मगर 26 जुलाई की रात करीब आठ बजे दूसरी बार जल गया। उसी रात से 1500 आबादी अंधेरे में रह रही है। उमस भरी गर्मी में लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गर्मी में महिलाओं और बच्चों को बिजली के अभाव में सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।
गांव के अल्ताफ खान, राजकुमार शर्मा, मुस्ताक अहमद, गुफरान, साहब अंसारी, प्रिंस आदि ने बताया कि उन्होंने इसकी सूचना बिजली निगम को ऑनलाइन और मौके पर जाकर लिखित दी गई है। अब तक ट्रांसफाॅर्मर नहीं बदला जा सका है।
इसके चलते प्रकाश, पानी आदि की व्यवस्था चरमरा गई है। वे सात दिन से अंधेरे में रह रहे हैं। उन्होंने बिजली निगम से ट्रांसफाॅर्मर अविलंब बदलने की मांग की है। जेई ने बताया कि जल्द ही ट्रांसफाॅर्मर लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें