फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रांसफाॅर्मर जला दो दिनों से अंधेरे में देईडीहा गांव

Sun, 22 Jun 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। देईडीहा गांव में लगा 25 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर दो दिन पहले जल गया। इससे गांव के लोग अंधेरे में हैं। ग्रामीणों ने आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। देईडीहा गांव निवासी अनिल तिवारी के दरवाजे पर 25 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगा है। इससे 50 से अधिक घरों को बिजली आपूर्ति होती है। अखिलेश तिवारी, कृष्णानंद उपाध्याय, दशरथ कुशवाहा, अमरेंद्र मौर्य, वीरेंद्र तिवारी आदि का कहना है कि बुधवार को तेज आवाज के साथ ट्रांसफाॅर्मर जल गया, मगर अब तक बदला नहीं गया है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि बिजली आपूर्ति बाधित होने से इलेक्ट्रानिक उपकरण जवाब दे गए हैं। वहीं पानी की टंकी सूख गई है। इससे समस्या हो रही है। फिर भी बिजली निगम ध्यान नहीं दे रहा है।
लोगों का यह भी कहना है कि सरकार 24 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलवाने की बात कह रही है, लेकिन 48 घंटे बाद भी नहीं बदला जा सका है। एक्सईएन राधेश्याम का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें