फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खजुहा चौराहे का जला ट्रांसफाॅर्मर, दस घंटे बाधित रही आपूर्ति

Thu, 19 Dec 2024 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर के खजुहा चौराहे पर लगा चार सौ केवीए का ट्रांसफाॅर्मर बुधवार की रात धूं-धूं कर जल गया। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन करंट के डर से हिम्मत नहीं जुटा पाए। लोगों ने घटना की सूचना बिजली निगम और पुलिस को दी।
विज्ञापन

चौराहे पर लगे ट्रांसफाॅर्मर से भरटोला वार्ड और मलहटोली वार्ड में बिजली आपूर्ति की जाती है। बुधवार की रात ट्रांसफाॅर्मर से तेल गिरने लगा और कुछ देर बाद आग लग गई। आग की लपटों को देख लोग बुझाने को दौड़ पडे़, लेकिन करंट के भय से आग नहीं बुझाए। बिजली निगम ने आपूर्ति काटने के बाद आग बुझाया। दस घंटे आपूर्ति ठप होने के बाद बृहस्पतिवार की सुबह नगर पंचायत के ट्रांसफॉर्मर से आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें