देवरिया। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर बृहस्पतिवार को डिपो परिसर में कर्मचारियों ने धरना दिया। उन्होंने वर्कशाप के निजीकरण के विरोध में नारेबाजी की। एआरएम कार्यालय एवं कलक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा।
धरने का नेतृत्व कर रहे अध्यक्ष ओमप्रकाश मणि ने कहा कि कार्यशाला को निजी हाथों में सौंपने का फैसला कर्मचारियों के हित में नहीं है। शाखा मंत्री अरविंद कुमार ने बताया कि राष्ट्रीयकृत मार्गों पर निजी बसों व अन्य छोटी-बड़ी गाड़ियों के संचालन से निगम की आय प्रभावित हो रही है। निगम की संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी की जा रही है। धरने में मो.जकारिया, रामानंद शर्मा, उमेश साहनी, कमलाकांत दूबे, राजहंस, राजेश सिंह, मुन्नीलाल, रिपुसूदन श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
19जेएनडी 17: जिला बार में कमेटी को चुनाव के लिए आवेदन करते हुए अधिवक्ता। संवाद