फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तीन दिन में दोबारा जला ट्रांसफाॅर्मर, आठ दिन बाद भी नहीं बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। महुआडीह गांव में लगा 25 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर आठ दिन पहले जल गया, लेकिन उसे अभी तक बदला नहीं जा सका। इससे पहले भी जला था। करीब एक सप्ताह बाद लगा और लगने के तीन दिन बाद ही फिर जल गया। इससे उपभोक्ता अंधेरे में रहने को विवश हैं। लोगों ने विभागीय लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

महुआडीह गांव में लगा 25 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर 16 सितंबर को जल गया। इस बात की जानकारी उपभोक्ताओं ने नेरूई अमवा विद्युत उपकेंद्र पर दी, लेकिन गांव वालों की मांग और शिकायत के बाद भी अभी तक ट्रांसफार्मर बदला नहीं जा सका है। इससे पहले यहीं का ट्रांसफाॅर्मर जला था, जो करीब एक सप्ताह बाद लगा और लगने के तीसरे दिन बाद ही दोबारा जल गया। लोग गर्मी के बीच अंधेरे में रहने को विवश हैं। गांव के आदित्य मल्ल, अमर, तेज प्रताप, प्रमोद, केदार आदि ने आरोप लगाया है कि जेई की लापरवाही और मनमानी की चलते ट्रांसफाॅर्मर नहीं बदला जा रहा है। इस पर कोई ध्यान ही नहीं दे रहा है।
उधर नेरुइ अमवा विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता अखिलेश कुमार ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर जले ज्यादा दिन हो गया। अभी नया मिल नहीं रहा है। मिलेगा तो लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें