फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रांसफाॅर्मर जला, सांसत में पड़े उपभोक्ता

Wed, 29 Jul 2026 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। बिजली कटौती और ओवरलोड की वजह से मंगलवार को चिउरहा गांव में लगा ट्रांसफॉर्मर जल गया। इससे उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र में ओवरलोड की वजह से ट्रांसफाॅर्मर जलने, तार पिघलने और स्पार्किंग की समस्याएं बढ़ गई हैं। इमिलिया उपकेंद्र से जुड़े चिउरहा गांव के भेड़िया टोला में लगा 10 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर सुबह पांच बजे स्पार्किंग की वजह से जल गया। इससे पूरे मोहल्ले की बिजली गुल हो गई।
इमिलिया उपकेंद्र के अवर अभियंता इरफानुल्लाह अंसारी ने बताया कि चिउरहा गांव के भेडिया टोला में लगा 10 केवीए के ट्रांसफॉर्मर में स्पार्किंग की वजह से सुबह आग लग गई। ट्रांसफॉर्मर को दुरुस्त कराके जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें