फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रेनें निरस्त, रोडवेज ने दिल्ली सहित अन्य रूट पर बढ़ाईं बसें

Wed, 16 Apr 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
कई ट्रेनों के ​निरस्त व डायवर्ट किए जाने से रोडवेज परिसर में दिखे अ​धिक यात्री
विज्ञापन
देवरिया। देवरिया सदर रेलवे स्टेशन से गुजरने वालीं कई ट्रेनें निरस्त होने का फायदा उठाने से परिवहन निगम चूकना नहीं चाहता है। यही वजह है कि उसने यात्रियों की संख्या अधिक होने पर दिल्ली सहित अन्य रूट पर बसों की संख्या बढ़ा दी है।
विज्ञापन

इससे दिल्ली, कानपुर और लखनऊ रूट पर जाने वाले यात्रियों को सहूलियत हो रही है। मंगलवार को बरौनी से नई दिल्ली और दरभंगा से नई दिल्ली जाने वाली दोनों क्लोन एक्सप्रेस, नौतनवां से छपरा जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस, पाटलीपुत्र जंक्शन से लखनऊ जाने वाली पाटलीपुत्र एक्सप्रेस, छपरा से गोरखपुर पैसेंजर एक्सप्रेस, गोरखपुर से वाराणसी जाने वाली वाराणसी सिटी एक्सप्रेस निरस्त रहीं। वहीं गोरखपुर-लोकमान्य तिलक रत्नगिरी एक्सप्रेस को वाराणसी से एवं गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस को मऊ से चलाया गया।
गोरखपुर, गोरखपुर कैंट और डोमिनगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच तीसरी लाइन के निर्माण के चलते देवरिया सदर और भटनी रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों के संचालन पर बड़ा असर पड़ा। है। इससे यात्रियों को बाहर जाने में समस्या हो रही है। ऐसे में रोडवेज बसें ही उनका सहारा बन रही हैं। रेलवे स्टेशन से वापस आ रहे यात्रियों के लिए रोडवेज ने अपनी सेवाओं की संख्या बढ़ा दी है।
विज्ञापन

देवरिया डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राकेश पति त्रिपाठी ने बताया कि गोरखपुर में नई रेल लाइन बिछाने के चलते निरस्त व ट्रेनों के डायवर्ट होने का लाभ रोडवेज को मिल रहा है। ऐसे में दिल्ली, कानपुर और लखनऊ रूट पर सेवाएं बढ़ाई गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें