फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा बोला, दूध नहीं मिल रहा तो ट्रेन से कट जाओ

विज्ञापन
विज्ञापन
दरोगा बोला, दूध नहीं मिल रहा तो ट्रेन से कट जाओ
विज्ञापन

देवरिया। एसओ ने दूध वाले को लोगों के घर दूध पहुंचाने से रोक दिया। मैंने उनसे निवेदन किया किया कि व्रत में लोगों को दूध की जरूरत है। इसके बिना काम नहीं चलेता तो एसओ ने कहा कि ट्रेन से जाकर कट जाओ। मामला भाटपाररानी इलाके का है।
विज्ञापन

भाटपाररानी इलाके के रहने वाले रत्नेश पांडेय ने डीएम से की गई शिकायत में कहा है कि सोमवार को एक दूध वाला दूध लेकर आया। उसी दौरान एसओ भाटपाररानी दीपक कुमार भी पहुंच गए। उन्होंने दूधिए को रोक दिया। कहा कि दूध मच बेंचो। रत्नेश का कहना है कि मैंने उनसे निवेदन किया कि नवरात्र का पर्व चल रहा है। इसमें लोगों को दूध की जरूरत है। इसके बिना काम नहीं चलेगा। इस पर एसओ बिफर पड़े। बोले कि जाकर ट्रेन से कट जाओ। रत्नेश का कहना है कि एसओ दीपक कुमार की यह बात दिल को गहरा चोट देने वाली है। उसने डीएम से शिकायत करते हुए एसओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसओ दीपक कुमार ने बताया कि आरोप बेबुनियाद हैं। आवश्यक सेवा में लगे लोगों को कोई नहीं रोक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें