फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तार पर पेड़ गिरने से ट्रेनों का संचालन हुआ बाधित

Tue, 06 May 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

देवरिया। शहर के बीआरडी पीजी कॉलेज के पास स्थित 131 संख्या ढाले से 500 मीटर दूरी पर ओएचई तार पर पेड़ गिरने से सोमवार की शाम से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया। इसके चलते अप और डाउन ट्रेनों पर असर पड़ा।
कई ट्रेनें देवरिया सदर रेलवे स्टेशन समेत आसपास के रेलवे स्टेशनों पर खड़ीं रहीं। सोमवार की देर शाम आई आंधी और बारिश के चलते ट्रेनों के आवागमन पर भी प्रभाव पड़ा। बीआरडी पीजी कॉलेज से 500 मीटर दूर ओएचई लाइन पर एक पेड़ गिर गया।
विज्ञापन

इस दौरान अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, पाटलिपुत्र लखनऊ एक्सप्रेस, कृषक एक्सप्रेस, उदयपुर सिटी वीकली एक्सप्रेस, अयोध्या धाम भटनी मेमू समेत अन्य ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ीं रहीं।
विज्ञापन

देर रात तक इसे हटाने का कार्य चलता रहा। देवरिया सदर के स्टेशन अधीक्षक संदीप भटनागर ने बताया कि बीआरडी पीजी कॉलेज के ढाला संख्या 131 से कुछ दूरी पर ओएचई तार पर पेड़ गिरने से ट्रेनें विलंब हुईं।
टावर वैन के साथ रेलकर्मी वहां पहुंचे हैं और इसे हटाने का कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें