फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: किशोरी पर गिरी पेड़ की डाल, दबने से मौत

Tue, 06 May 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। देर रात को आई आंधी में घर के सामने पेड़ के नीचे आम बिन रही एक किशोरी पर डाल टूटकर गिर गया। डाल से दबकर किशोरी की मौत हो गई। सूचना पर सीओ दीपक शुक्ला और कोतवाल संतोष कुमार मौके पर पहुंच गए। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के पुरादाखिला गांव निवासी महेंद्र चौहान की 17 वर्षीय बेटी रानी चौहान देर शाम को आंधी आने पर घर के पास आम बिनने चली गई। हवा तेज होने से पेड़ की एक मोटी डाल टूटकर उसके ऊपर गिर गया और वह डाल से दब गई। जब तक लोग पहुंचते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि पेड़ की डाल से दबकर किशोरी की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें