फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रेलर ने कार में मारी जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचा चालक

Mon, 09 Mar 2026 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के भरथुआ चौराहे पर ट्रेलर ने कार में टक्कर मार दी। जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि कार चालक व्यवसायी की जान बाल-बाल बच गई। उधर, दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रेलर को पुलिस ने खुखुंदू चौराहे पर पकड़ लिया। पीड़ित व्यवसायी ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के देवरिया के राम गुलाम मोहल्ला निवासी घनश्याम गुप्ता शनिवार को अपनी कार से भटनी किसी काम से गए थे। लौटते समय देर शाम को वह कार लेकर भरथुआ चौराहे के पास पहुंचे थे कि सलेमपुर की तरफ से आ रहे ट्रेलर ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। संयोग अच्छा रहा कि घनश्याम गुप्ता को चोट नहीं आई। उन्होंने खुखुंदू थाने में ट्रेलर चालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इनसेट..
ट्रेलर थाने लाते समय खुखुंदू चौराहे पर हुआ खराब
दुर्घटना के बाद जब ट्रेलर लेकर चालक भाग रहा था तो पुलिस ने उसका पीछा कर दबोच लिया। उसके बाद पुलिस ट्रेलर थाने लेकर आ रही थी। इसी बीच खुखुंदू चौराहे पर अचानक ट्रेलर बंद हो गया। इस दौरान चौराहे पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि पुलिस ने चौराहे पर ही अपनी देखरेख में ट्रेलर साइड में कराकर छोड़ दिया। इंस्पेक्टर राहुल सिंह का कहना है कि चौराहे पर ट्रेलर में खराबी आने से उसे वही निगरानी में रखा गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें