भटनी। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के लापता होने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किशोरी की मां ने गांव के एक युवक पर बहला-फुसलाकर किशोरी को साथ ले जाने का आरोप लगाया है।
महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया है कि उसकी 16 वर्षीय बेटी 13 जुलाई की दोपहर करीब तीन बजे बाजार जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन और रिश्तेदारों के यहां पता करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पीड़िता की मां का आरोप है कि अमित यादव उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। एसओ पंकज कुमार गुप्त ने बताया कि आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद