फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शादी-विवाह का मौसम शुरू, शहर की सड़कों पर लगने लगा जाम

Thu, 19 Nov 2026 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


देवरिया। त्योहारों का सिलसिला थमने के बाद शादी-विवाह का मौसम शुरू होने से शहर की सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ गया है। लगन के चलते बाजार में खरीदारी करने और रिश्तेदारों व परिचितों को शादी का निमंत्रण देने के लिए बड़ी संख्या में लोग घरों से निकल रहे हैं। इसका असर शहर की यातायात व्यवस्था पर साफ दिखाई देने लगा है। बुधवार को शहर की कई प्रमुख सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही। वाहनों की रफ्तार थमने से लोग काफी देर तक फंसे रहे।
शहर के कसया ढाला, मोतीलाल रोड, मालवीय रोड, हनुमान मंदिर, सिविल लाइन और नई कॉलोनी सहित कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का दबाव अधिक रहा। बाजार में खरीदारी के लिए पहुंच रहे लोगों के कारण सड़कों पर भीड़ बढ़ गई। इस दौरान दोपहिया, चारपहिया और ई-रिक्शा के एक साथ सड़क पर आने से कई स्थानों पर आवागमन बाधित हुआ। वाहन चालक जाम से निकलने के लिए इधर-उधर रास्ता तलाशते नजर आए। वहीं, पैदल चलने वालों को भी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख बाजारों में कपड़े, आभूषण, जूते-चप्पल और शादी-विवाह से संबंधित सामान की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए शहर पहुंच रहे हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक शादियों की तैयारियां चल रही हैं। ऐसे में निमंत्रण बांटने और शादी से जुड़े अन्य कामों के लिए भी लोगों की आवाजाही बढ़ गई है।
विज्ञापन

त्योहार के बाद लगन शुरू होने से बाजारों में रौनक तो बढ़ी है लेकिन इसके साथ ही यातायात व्यवस्था पर दबाव भी बढ़ गया है। प्रमुख चौराहों और बाजारों में वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आने वाले दिनों में भी लगन के चलते शहर में भीड़ और यातायात का दबाव बने रहने की संभावना है।
..
कोट
शहर में जाम लग रहा है तो टीएसआई को निर्देशित कर सुधार कराया जाएगा।

- सत्येंद्र कुमार राय, सीओ ट्रैफिक, देवरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें