भागलपुर। कपरवार पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण भागलपुर पुल पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। बृहस्पतिवार शाम बरात की गाड़ियों, पिकअप और टेंपो की भीड़ से भागलपुर पुल से बलिया जिले के उभांव तक करीब तीन किमी लंबा जाम लग गया। इसमें एंबुलेंस भी फंसी रहीं।
विज्ञापन
बाइक सवार गलियों और खेतों के रास्ते किसी तरह निकले, जबकि चार पहिया वाहन घंटों जाम में फंसे रहे।स्थानीय लोगों के अनुसार, कई दिनों से शाम के समय जाम की समस्या बनी हुई है। संवाद