फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सलेमपुर में लगा जाम, दो घंटे तक ठप रही रफ्तार

Sat, 03 Jan 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। नगर में जाम की समस्या दिनों दिन विकराल होती जा रही है। शुक्रवार को हल्की धूप निकलते ही दोपहर बाद अचानक सड़कों पर भीड़ बढ़ गई और ओवरब्रिज के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं।
विज्ञापन

वाहन चालकों की मनमानी और लापरवाही के चलते कोतवाली क्षेत्र से लेकर हरैया वार्ड तक जाम की स्थिति बन गई। हालात ऐसे रहे कि लोगों को करीब एक किलोमीटर की दूरी तय करने में एक घंटे से अधिक का समय लग गया।
जाम की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस की ओर से सोहनाग मोड़ पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है लेकिन इसके बावजूद राहगीरों को राहत नहीं मिल पा रही है। ओवरब्रिज के दोनों तरफ अव्यवस्थित ढंग से खड़े वाहनों के कारण यातायात बार-बार ठप हो जा रहा है।
विज्ञापन

जाम लंबा होता देख कई वाहन चालक जमुआ नंबर दो से बिजली हाईडिल के समीप होते हुए लोहिया नगर-चेरो रोड के रास्ते हरैया वार्ड की ओर निकलने लगे, जिससे इस वैकल्पिक मार्ग पर भी जाम लग गया।
पुलिस मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाने का प्रयास करती रही। ट्रकों और बड़े वाहनों को हटाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बावजूद करीब दो घंटे तक नगर की मुख्य सड़कों पर यातायात प्रभावित रहा।


सबसे ज्यादा यहां होती है परेशानी
सोहनाग मोड़ पर नगर के प्रमुख बैंक और व्यावसायिक प्रतिष्ठान हैं। यहां पूरे दिन लोगों की आवाजाही रहती है, जिससे जाम लगना आम हो गया है। इसके अलावा हॉस्पिटल रोड, गांधी चौक, चेरो रोड और हरैया से पिपरा नाजिर मार्ग पर भी पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही।

-कोट
सलेमपुर में जाम से निजात दिलाने के लिए सोहनाग मोड़ पर बैरिकेडिंग की गई है। परिवहन निगम को पत्र लिखकर अनुबंधित बसों के खड़े होने की व्यवस्था कराने को कहा गया है। जाम की समस्या से निपटने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

-मनोज कुमार, सीओ सलेमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें