फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नकब काटने के आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस

Sat, 03 Jan 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। पिपरा देवराज गांव में नकब काटकर हुई चोरी के मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। यह टीम नकब काटने वाले आरोपियों का सुराग लगा रही है। मकान में नकब काटकर चोर पांच हजार रुपये नकद समेत करीब छह लाख रुपये के गहने चुरा ले गए थे। मामले में शुक्रवार को पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

साथ ही एक टीम गठित कर चोरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पीड़ित राधारमण तिवारी ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात भोजन के बाद दंपती सो गए।
आधी रात को चोर मकान की पश्चमी दीवार काटकर घर में घुसे और पांच हजार रुपये नकद, दो सोने के हार, दो पीस कान के झुमके, दो पीस झाला, गले की चेन, तीन अंगूठियां, दो मंटिका, दो नथिया, चांदी का पाजेब, एक जोड़ी पायल, हाथ का करधन समेत अन्य कीमती सामान चुरा ले गए।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच तेज कर दी है। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। संदिग्धों पर नजर रखने के अलावा आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सीओ भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गई। जल्द मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें