फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 27 और 28 को बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

Sun, 26 Oct 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। छठ पर्व पर शहर में भीड़भाड़ बढ़ गई है। इसे देखते हुए पुलिस ने 27 और 28 अक्तूबर को रूट डायवर्जन किया है। साथ ही, शहर के एंट्री प्वाइंट्स पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राॅली, बड़ी बसें, मिक्सर वाहन, गैस सिलिंडर व डीजल-पेट्रोल टैंकर आदि वाहनों को डायवर्ट किया गया है। 27 की सुबह 8:30 से रात नौ बजे और 28 को भोर में दो से रात नौ बजे तक डायवर्जन की व्यवस्था लागू रहेगी।
विज्ञापन

सलेमपुर की तरफ से आने वाले े भारी व्यावसायिक वाहनों का सोनूघाट चौराहे से पिपरपाती नहर मार्ग पर डायवर्जन किया जाएगा। ये वाहन पिपरपाती चौराहा धनौती व डुमरी तिराहा होकर जाएंगे।
सलेमपुर से आने वाले वाहनों को रुद्रपुर मोड़ से कतरारी चौराहा होकर अमेठी तिराहा से रामलक्षन मार्ग होते हुए भेजा जाएगा।
अमेठी तिराहा, कतरारी मार्ग से अमेठी तिराहा की तरफ आने वाले भारी वाहनों का रामलक्षन तिराहा की तरफ डायवर्जन किया जाएगा। गोरखपुर की तरफ से आने वाले वाहनों का पांडेय चक मार्ग पर डायवर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन

देवरिया-कसया मार्ग से आने वाले भारी वाहन सुविधानुसार धनौती तिराहे से पिपरपाती चौराहा होकर सोनूघाट होते हुए गन्तव्य को जाएंगे। बालाजी मंदिर कसया रोड से आने वाले भारी वाहन को धनौती तिराहे से आगे आने वालेे वाहनों को पुनः धनौती तिराहे की तरफ भेजा जाएगा, ताकि चालकसुविधानुसार धनौती मार्ग से नहर रोड पर अथवा डुमरी तिराहे से अपने गन्तव्य की ओर जा सकें।
सीओ संजय रेड्डी ने बताया कि शहर में रूट डायवर्जन व्यवस्था बनाई गई है। 27 और 28 अक्तूबर को इसी के अनुसार यातायात का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें