फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया आस्था का महापर्व छठ

Sun, 26 Oct 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
मोतीलाल रोड पर छठ की खरीदारी करती महिलाएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। आस्था का महापर्व छठ नहाय-खाय के साथ शनिवार को शुरू हो गया। घरों में तैयारी में महिलाएं जुटी रहीं।
वहीं घाटों पर सफाई कार्य को अंतिम रूप दिया गया। बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। महिलाएं खरना का व्रत शनिवार को रखेंगी। त्योहार को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह चरम पर है। घर से लेकर छठ घाट और बाजार तक उल्लास की झलक दिख रहा है।
सुबह व्रती महिलाओंं ने बाल धोकर स्नान किया। छठ माता का ध्यान करते हुए शुद्ध चित्त से कद्दू, लौकी की सब्जी, चावल व चना का दाल पकाया। इसे प्रसाद रूप में ग्रहण कर व्रत की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को घर में सामान्य भोजन किया। इस बीच पूरे दिन छठ माता के पारंपरिक गीत घर आंगन में बजता रहा। रविवार को रसियाव, साठी का चावल, गुड़ का सेवन कर महिलाएं निर्जल व्रत (खरना) की शुरूआत करेंगी। सोमवार की शाम डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें