फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: वारदात से आक्रोशित हुए व्यापारी

Wed, 25 Feb 2026 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। सीओ और एसडीएम आवास के सामने स्थित सोनू जायसवाल की दुकान में हुई चोरी की वारदात से व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही नगर के व्यापारियों एकजुट हुए और विष्णु जायसवाल सोनू की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन शुरू कर बाजार बंद कराने का आह्वान किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान व्यापारी एसडीएम कार्यालय से होते हुए पेट्रोल पंप तिराहा, रोडवेज चौराहा और पुरानी कचहरी मार्ग से गुजरते हुए व्यापारी एकता जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। आक्रोशित व्यापारी दुकानें बंद कराते हुए कोतवाली पहुंचे। वहीं, थाना परिसर में धरने पर बैठ गए। व्यापारियों का कहना था कि सीओ व एसडीएम आवास जैसे संवेदनशील क्षेत्र के पास चोरी की वारदात पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि मुख्य मार्गों पर ही सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं है तो आम बाजार की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है।
मौके पर पहुंची रोहिणी यादव, सीओ शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी, कोतवाली प्रभारी मृत्युंजय पाठक ने व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने व्यापारियों द्वारा दिए गए शिकायती पत्र को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द वारदात का खुलासा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें