फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मानक के विपरित बन रहे नाले को व्यापारियों ने रोका, अब बढ़ेगी चौड़ाई

Fri, 12 Dec 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। कस्बे में शुरू हुए नाला निर्माण कार्य को शुक्रवार को व्यापारियों ने रोक दिया। आरोप है कि ठेकेदार मानक से कम लंबाई और चौड़ाई में नाले का निर्माण कार्य करा रहा है। इसके बाद मामला विधायक सुरेन्द्र चौरसिया और लोकनिर्माण विभाग तक पहुंचा तो नाले की लंबाई और चौड़ाई बढ़ाने का निर्णय लिया गया। तब जाकर व्यापारी शांत हुए।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, खुखुंदू-नूनखार मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान यहां के कस्बे में दोनों तरफ नाला भी पास हुआ है। इन दिनों एक तरफ की सड़क ढलाई के बाद नाला निर्माण के लिए जेसीबी मशीन से खोदाई का कार्य चल रहा है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को नाला का निर्माण कार्य शुरू हुआ तो व्यापारी बिफर पड़े और हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद काम रोक दिया गया।
मामला विभाग और क्षेत्रीय विधायक सुरेन्द्र चौरसिया तक जा पहुंचा। विधायक ने तत्काल विभाग से बात कर नाला की लंबाई और चौड़ाई बढ़ाने की बात कही। व्यापारियों का कहना है कि मानक की अनदेखी कर ठेकेदार मनमानी तरीके से पतले में नाला निर्माण करा रहा था। व्यापारियों ने कहा कि किसी कीमत पर मनमानी तरीके से निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मानक के अनुरूप ही निर्माण कार्य होगा। जेई शशिकांत यादव ने बताया कि व्यापारियों के विरोध पर निर्माण कार्य रुका था। अब नाले की लंबाई और चौड़ाई बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें