फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 13 लोग घायल

Fri, 12 Dec 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के नीबी बरवा गांव निवासी मुलायम यादव एवं सुदामा यादव में काफी दिनों से भूमि विवाद चल रहा है। शुक्रवार को पेड़ काटने को लेकर मारपीट हो गई। सुदामा यादव की तरफ से न्यायालय के आदेश पर पत्थर गाड़ने की कार्रवाई कर लिया गया है। शुक्रवार को दोनों पक्ष पेड़ काटने के विवाद को लेकर आपस में भिड़ गए और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष के मुलायम यादव, माया देवी, रामू यादव, विकास यादव, मिंटू यादव, अवधेश यादव, गणेश यादव तथा दूसरे पक्ष के सुदामा यादव, हरिओम यादव, श्रवण यादव, विद्यावती देवी, सावित्री देवी, रामविलास यादव घायल हो गए। हलका एसआई नीरज कुमार यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। घायलों का मेडिकल कराया गया है। दोनों पक्षों से शिकायत मिली है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें