फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीथिन बैग पर रोक से गरजे व्यवसायी

Sat, 23 Jan 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्लास्टिक एण्ड डिस्पोजेबल गुड्स एसोसिएशन ने प्रतिबंध के खिलाफ आवाज बुलंद की। सरकार के फैसले को एकतरफा बताया। प्रतिबंध नहीं हटाने पर अनिश्चितकालीन बंद की चेतावनी दी। मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय मांगपत्र एडीएम प्रशासन बीके गुप्त को दिया।
विज्ञापन


अध्यक्ष जीवन बरनवाल, महामंत्री संतोष, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार और गंगासागर गुप्त की अगुवाई में कारोबारी शुक्रवार को मोहन रोड पर एकत्र हुए। नारेबाजी करते हुए सिविल लाइंस में पहुंचे।

जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट गए। मांगपत्र में कहा गया है कि प्रतिबंध से लाखों लोगों के परिवार पर संकट खड़ा हो गया है। आखिरकार परिवार का भरण-पोषण कैसे करेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा प्लास्टिक के कारखानों पर लोन स्वीकृत है। ऐसे में बैंक के कर्ज कैसे अदा किए जाएंगे। इसके अलावा पेपर का कैरी बैग बनाने में पेड़ की कटाई की जाएगी। इससे वातावरण प्रभावित होगा। प्रदर्शन में दिनेश बरनवाल, संजय सरावगी, अजय गुप्त, हरिशचंद्र बरनवाल, राजू जायसवाल, मुकेश लाठ, अजय नांगलिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें