फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क पर उतरे व्यापारी संगठन, प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Sat, 22 Feb 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन सौंपते व्यापारी समाज के लोग।स्रोत-संगठन 
विज्ञापन
खुखुंदू। क्षेत्र के बरवां उपाध्याय गांव में अधेड़ की हत्या मामले में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर व्यापारी संगठन सड़क पर उतरे।
विज्ञापन

संयुक्त वैश्य समाज व संयुक्त व्यापारी संगठन ने सीएम के नाम संबोधित पांच सूत्रीय मांगों का पत्रक शुक्रवार को एएसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी को सौंपा। पत्रक में पीड़ित परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता समेत कई मांगें शामिल हैं। दूसरी ओर गांव में अभी भी बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात हैं। बरवां उपाध्याय गांव में करीब दो सप्ताह पहले बाइक तेज चलाने से मना करने पर गांव के ही मनबढ़ों ने दिनेश गुप्ता (50) की पीटकर हत्या कर दी थी। हमले में तारकेश्वर गुप्ता (40), राजू गुप्ता, राजन कुशवाहा, अभिषेक गुप्ता, राहुल गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता और विशाल को मारपीट कर घायल कर दिया था। गंभीर रूप से घायल तारकेश्वर गुप्ता की भी घटना के सात दिनों तक लखनऊ में इलाज चलने के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद व्यापारी संगठन में घटना को लेकर आक्रोश था।
विज्ञापन

व्यापारियों का संगठन एक बार फिर शुक्रवार को मृतक आश्रितों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित पांच सूत्रीय मांगों का पत्रक एएसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी को सौंपा। पत्रक में दोनों मृतक आश्रितों को एक-एक करोड़ रुपये आर्थिक सहायता, परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी, नाबालिग बच्चों को निशुल्क शिक्षा, पीड़ित परिवारों को दो असहले का लाइसेंस दिए जाने की मांग शामिल हैं। घटना के मुख्य पांच नामजद हत्यारोपियों समेत छह हत्यारों को अब तक पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इसके अलावा पीड़ित परिवारों व ग्रामीणों ने 20-25 और लोगों को घटना में शामिल होने का आरोप लगाते हुए उनकी लिस्ट बनाकर पुलिस को सौंपा था। पुलिस अब उनकी पहचान कर गिरफ्तारी में जुटी है। उधर, गांव में अब भी सुरक्षा के दृष्टिगत पीड़ित परिवारों और हत्यारोपियों के दरवाजे पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है। इसके अलावा एसओ दिग्विजय सिंह स्वयं गांव की निगरानी कर रहे है। पत्रक सौंपने वालों में प्रदेश अध्यक्ष मंटू बाबू जायसवाल, जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा, प्रिंस जायसवाल, मोहन गुप्ता, हरेंद्र पाल धनगर, सुरेंद्र जायसवाल, तारकेश्वर, ऋषिकेश जायसवाल, आनंद जायसवाल, गोविंद चौरसिया, गनेश गुप्ता, विनय गुप्ता, छोटेलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें