फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, दबकर चालक की मौत

Mon, 08 Sep 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भाटपाररानी। खामपार थाना क्षेत्र के भाटपाररानी-भटनी मार्ग पर बनकटा शंभू गांव के पास रविवार की दोपहर करीब दो बजे मोड़ पर बेकाबू ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। ट्रैक्टर चालक की दबकर मौत हो गई और एक मजदूर घायल हो गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के अनुसार, रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे से ट्रैक्टर-ट्राॅली पर ईंट लादकर दो मजदूर श्रीरामपुर थाना के हरे राम चौराहा पर गए थे। ईंट गिराकर वे खाली ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर रामपुर कारखाना जा रहे थे। बनकटा शंभू गांव के पास एक मोड़ पर ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित हो कर गड्ढे में पलट गई। इस दौरान चालक सुनील (25) निवासी रांची झारखंड उसमें दब गया और दूसरा मजदूर सुरेश (30) निवासी थाना बुधम जिला रांची झारखंड घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के लोग दोनों को निकाल कर 102 एंबुलेंस से भाटपाररानी पीएचसी भेजवाया, जहां चिकित्सक ने चालक सुनील को मृत घोषित कर दिया। घायल मजदूर का प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज भेज दिया। सूचना पर पहुंची खामपार पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई। थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें