फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की खुदकुशी

Mon, 08 Sep 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। क्षेत्र के नरंगा गांव में चार दिन पहले फंदे से लटक कर जान देने वाली (35) वर्षीय महिला के मामले में नया मोड़ आ गया है। रविवार को थाने पहुंची उसकी बेटी ने मां के प्रेमी पर प्रताड़ित करने से तंग आकर आत्महत्या करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि वारदात के एक दिन पहले मां का प्रेमी घर आया था। उसे और छोटी बहनों के विरोध करने पर हत्या करने की धमकी देते हुए शांत करा दिया और मां के साथ जोर-जबरदस्ती किया था।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तरकुलवा थाना क्षेत्र के रतनपुरा निवासी अशोक पांडेय करीब एक दशक पहले खुखुंदू क्षेत्र के नरंगा गांव में आकर मकान बनवाकर परिवार के साथ रहने लगा। कुछ साल बाद वह गुजरात में प्राइवेट नौकरी करने चले गया। घर पर उनकी पत्नी नंदनी पांडेय (35) तीन बेटियों के साथ रहने लगी।
विज्ञापन

बुधवार को नंदनी का शव कमरे में दुपट्टे से लटका मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
रविवार को नंदनी की बड़ी बेटी ने थाने पहुंच पुलिस को तहरीर देते हुए मामले में नया मोड़ ला दिया। उसने आरोप लगाया है कि उसकी मां का तरकुलवा थाना क्षेत्र के बालपुर श्रीनगर के एक शख्स से संबंध था। इसी के चलते पिता उन लोगों को वहां से लेकर खुखुंदू क्षेत्र में आकर रहने लगे। पिता के बाहर चले जाने के बाद मां का प्रेमी यहां भी आने-जाने लगा। यहां आने पर वह घर पर मां से जोर-जबरदस्ती करता था और रात में रुकता भी था।
विज्ञापन

विरोध करने पर जान से हाथ धोने की धमकी देते हुए शांत करा देता था। मां के जेवरात उनसे ले लिया था। मंगलवार को वह यहां आकर रात में भी रुका था और बुधवार को मां ने फंदे से लटक कर जान दे दी। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच-पड़ताल करने के बाद ही हकीकत सामने आएगी। कुछ कहना जल्दबाजी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें