फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रैक्टर-ट्राॅली और स्कॉर्पियो में भिड़ंत, छह घायल

Thu, 17 Jul 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
हेतिमपुर राजमार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत के बाद उमड़ी भीड़। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी देसही देवरिया। हेतिमपुर पुलिस चौकी से महज पांच सौ मीटर बृहस्पतिवार की सुबह करीब 4:30 बजे ट्रैक्टर-ट्राॅली और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। मासूम समेत छह लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर दो टुकड़ों में बंट गया और स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद राजमार्ग पर कुशीनगर से लेकर हाटा तक करीब 15 किमी लंबा जाम लग गया। मौके पर पुलिस एक घंटे बाद पहुंची और हाइड्रा बुलाकर तीन घंटे बाद मार्ग को साफ कराया।
जानकारी के अनुसार, हरैया बसंतपुर निवासी कपिलदेव सिंह (54) अपने ट्रैक्टर-ट्राॅली पर सामान लेकर जा रहे थे। कुशीनगर-हाटा मार्ग पर गंडक नदी के पुल पर मरम्मत कार्य के कारण एक लेन बंद थी। आवागमन दूसरी लेन से ही हो रहा था। उसी दौरान सामने से आ रही स्कॉर्पियो ट्रैक्टर से भिड़ गई।
विज्ञापन

टक्कर में ट्रैक्टर चालक कपिलदेव सिंह का पैर टूट गया, वहीं स्कॉर्पियो सवार बिहार के सिवान जनपद निवासी एक पुरुष, दो महिलाएं, एक मासूम घायल हो गए।
स्कॉर्पियो सवार लोग अपने परिजन को इलाज के लिए गोरखपुर ले जा रहे थे। हादसे के कारण बीमार महिला की हालत और बिगड़ गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से कसया सीएचसी भेजवाया, जहां से सभी को पडरौना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कपिलदेव को परिवार वालों ने देवरिया के एक निजी अस्पताल ले गए।
हादसे के बाद पूरब दिशा में कुशीनगर और पश्चिम में हाटा तक दोनों लेन पर करीब तीन घंटे जाम लगा रहा। राहगीर और वाहन चालकफंसे रहे। पुलिस के विलंब से पहुंचने पर लोग नाराज दिखे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिस को मौके पर पहुंचने में एक घंटे से ज्यादा समय लग गया। हेतिमपुर चौकी प्रभारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल भेजवाया। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवा कर आवागमन चालू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें