फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से ट्रैक्टर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने से ट्रैक्टर चालक की मौत
विज्ञापन

रामलक्षन। गौरी बाजार-रुद्रपुर मार्ग पर लक्ष्मीपुर गांव स्थित आरा मशीन के समीप मंगलवार को सड़क के फुटपाथ पर सो रहे ट्रैक्टर चालक की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर गांव निवासी विरेंद्र निषाद उर्फ वीर (48) गांव के ही टेंट हाउस मालिक की गाड़ी चलाते थे। सोमवार की देर रात कहीं बुकिंग से ट्रैक्टर ट्राली पर सामान लादकर आए और टेंट हाउस के सामने सड़क के किनारे गाड़ी खड़ी कर ट्रैक्टर के आगे चारपाई लगाकर सो गए। मंगलवार की भोर में करीब तीन बजे रुद्रपुर की तरफ से आ रहे बोल्डर लदे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली को पीछे से चपेट में ले लिया। ट्रैक्टर के आगे सो रहे विरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने गंभीरावस्था में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। विरेंद्र निषाद तीन भाइयों में से दूसरे नंबर के थे। उनकी चार संतानों में पूनम (25), निथिला (22) की शादी हो चुकी है, जबकि निधू (18) और अनिल (15) अविवाहित हैं। मौत की खबर सुनकर मां लक्ष्मीना, पिता रामसूरत व पत्नी कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें