फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल चांद दिखा तो रोजा 27 से

Wed, 24 May 2017 10:38 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
रमजान (फाइल फोटो)
विज्ञापन
देवरिया। मुकद्दस रमजान का आगाज चंद दिनों में हो जाएगा। इस बार भी गर्मी रोजेदारों को इम्तिहान लेगी। रोजा और इबादत के लिए बच्चों और युवाओं में उत्साह है। तरावीह के लिए हाफिज-ए-कुरआन तय हो चुके हैं। गुरुवार को शाबान की 27 तारीख थी। इसके चलते मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में तैयारियां चल रही है।
विज्ञापन


रहमत, मगफिरत और जहन्नम से निजात का महीना रमजान आने को हैं। इबादत का सिलसिला 27 अथवा 28 मई से शुरू हो जाएगा। दिन में रोजा और रात को इबादत करेंगे। शाबान की 29वीं तारीख जुमा यानी 26 मई को है। उसी दिन मगरिब यानी सूर्यास्त के बाद रमजान के चांद की तस्दीक हुई तो ईशा की नमाज के बाद तरावीह शुरू हो जाएगी। ऐसा नहीं हुआ तो 28 मई यानी रविवार से रोजा तय है। शहर और देहात के कई घरों में भी तरावीह पढ़ाई जाएगी। सहरी और इफ्तार के पकवान पर घरों में बहस मुबाहिसे चल रही है।

डॉक्टरों ने रोजेदारों से पौष्टिक और तरल पदार्थ लेने पर जोर दिया है। मस्जिद इंतजामिया ने भी मोहल्लों में कैलेंडर बांटना शुरू कर दिया है। उधर, नगर पालिका परिषद और टाउन एरिया के अध्यक्ष और सभासद पद के संभावित दावेदारों ने सहरी और इफ्तार का कैलेंडर छपवाया है। सुबह और शाम के जनसंपर्क में वोट की अपील के साथ कैलेंडर और पॉकेट डॉयरी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें