फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्टांप चोेरी मामले में टोल प्लाजा कर्मचारियों से साधी चुप्पी

विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। हेतिमपुर टोल प्लाजा से जुड़ा स्टांप चोरी का चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। इस बात की जानकारी होने पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। हालांकि टोल कर्मचारी कुछ कहने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

महुआडीह थानाक्षेत्र के हेतिमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर टोल प्लाजा स्थित है। 10 सिंतबर 2025 को राजमार्ग प्राधिकरण और टोल वसूलने के लिए इच्छुक इंदौर की फर्म मेसर्स हाइवे इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के साथ डील हुई। यह करार 18 अक्टूबर 2025 से 18 अक्टूबर, 2025 के लिए किया गया। इस एक साल की वसूली के लिए मिले समय में कंपनी को 59 करोड़, 77 लाख, 77 हजार रुपये राष्ट्रीय अथॉरिटी ऑफ इंडिया को शुल्क भुगतान करना है।
अनुबंध में कंपनी ने प्राधिकरण सरकार की तरफ से जारी मापदंडों को दरकिनार कर कूटरचित हेराफेरी कर दो करोड़ 79 लाख की स्टाम्प चोरी की। यह डील मात्र 100 रुपये का स्टाम्प लगाकर हासिल कर ली। टोल प्रबंधक हेतिमपुर सत्येंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया और टोल वसूली कंपनी के बीच हुए डील में स्टाम्प चोरी की बात कही जा रही है। इसमें कंपनी के उच्च अधिकारी स्पष्टीकरण देंगे। डील में अथॉरिटी को ध्यान देना चाहिए। इसमें उनके स्तर से भी गलती हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें