फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तिवई व अम्मा के मंदिरों का होगा सुंदरीकरण

Wed, 17 Dec 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां परम सुंदरी देवी मंदिर तिवई और चतुर्भुज विष्णु भगवान मंदिर अम्मा उर्फ अमवा के विकास के लिए पर्यटन विभाग ने दो करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इस स्वीकृति से दोनों स्थलों के सुंदरीकरण, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और श्रद्धालुओं की सुविधा में सुधार होगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक तिवई स्थित मां परम सुंदरी देवी मंदिर के विकास के लिए रुद्रपुर विधायक जयप्रकाश निषाद द्वारा प्रस्ताव भेजा गया था, जबकि अम्मा उर्फ अमवा स्थित चतुर्भुज विष्णु भगवान मंदिर के विकास का प्रस्ताव किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह की ओर से दिया गया था। दोनों प्रस्तावों पर पर्यटन विभाग ने सहमति जताते हुए धनराशि जारी करने की मंजूरी दी है। इस योजना के तहत मंदिर परिसर का सुंदरीकरण, सड़क, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, विश्राम स्थल सहित श्रद्धालुओं के लिए अन्य आवश्यक सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इससे न केवल स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा, बल्कि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में भी वृद्धि होगी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने इस स्वीकृति पर खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के धार्मिक और पर्यटन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें