संवाद न्यूज एजेंसी।
रुद्रपुर। भारतीय सैनिकों के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर मंगलवार को नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
भाजपा के कार्यकर्ताओं ने करीब एक किमी लंबी तिरंगा यात्रा निकाल भारत माता के जयकारे लगाए। इस दौरान नगर तिरंगा झंडे से पट गया।
एमएलसी डॉ. रतनपाल सिंह के नेतृत्व में रामजी सहाय पीजी कॉलेज में तिरंगा यात्रा के लिए भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामजी सहाय की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर लोग हाथ में तिरंगा झंडा लेकर निकले।
तिरंगा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। लोग देश भक्ति गीतों के बीच वंदे मातरम और भारत माता के जयकारे लगाते हुए नगर के प्रमुख चौराहों पर भ्रमण किया
एमएलसी ने कहा कि भारत की सेना का पराक्रम पूरी दुनिया ने देखा है। भारतीय सेना देश के सम्मान के लिए किसी भी देश में घुस कर दुश्मन को मार देता है।
सेना के शौर्य को पूरा देश सलाम कर रहा है। इस दौरान विधायक जयप्रकाश निषाद, बंधू उपेंद्र नाथ सिंह, ब्लाॅक प्रमुख ऊषा पासवान, रामसंतोष शुक्ला, दिलीप जायसवाल, विनोद गुप्ता, महेश मणि, अरविंद शुक्ला, सुनील पासवान, रामसुधारे पासवान, अंशुल मणि, महेश वर्मा आदि मौजूद रहे।