फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘चप्पे-चप्पे पर लहराएगा तिरंगा’

Wed, 17 Aug 2016 11:46 PM IST
देवरिया, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा
विज्ञापन
रुद्रपुर। उपनगर के बस स्टेशन पर बुधवार को भाजपा के बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। यहां आयोजित कार्यक्रम में भाजपाइयों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

सांसद कमलेश पासवान ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी है। यह पार्टी निरंतर देश में राष्ट्रभक्ति की भावनाओं को उभारने का काम करती है। तिरंगा यात्रा का उदेश्य देश में राष्ट्रभक्ति का जोश और जज्बा पैदा करना है। इस कार्यक्रम के तहत भाजपा हिंदुस्तान के चप्पे-चप्पे पर तिरंगा लहराएगी। उन्होंने कहा कि कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी तक अखंड भारत का एक मात्र राष्ट्र ध्वज तिरंगा है। उसके सम्मान में हर भारतीय गर्व की अनुभूति करता है। तिरंगा यात्रा में जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, विधायक जनमेजय सिंह, पूर्व विधायक जयप्रकाश निषाद, चेयरमैन छठ्ठे लाल निगम, डॉ. रतनपाल सिंह, बंधू उपेंद्र नाथ सिंह, सीपी सिंह, रमेश सिंह, डॉ. अंतर्यामी सिंह, मनीष गुप्ता, संगमघर द्विवेदी, कमलेश सिंह, दिनेश तिवारी, विनोद गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पचलड़ी चौराहे भाजपा नेता अनिल पांडेय के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यहां अनिल गुप्ता, अनिरुद्ध चौधरी, पंकज सिंह, विशाल द्विवेदी, दिनेश पांडेय, रामसुधारे पासवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें