फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मां के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके विदेश में फंसे तीनों बेटे

Mon, 09 Mar 2026 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। मस्जिद वार्ड के पूर्व सभासद कैलाश यादव की पत्नी चिंतामणि (57) की शनिवार की सुबह हृदय गति रुकने से आकस्मिक मौत हो गई। मां की निधन की सूचना पर उनके तीनों बेटे मां के अंतिम दर्शन को बेकरार हो गए हैं। चिंतामणि का एक बेटा सऊदी, दूसरा दुबई और तीसरा थाईलैंड में है। तीनों बेटों को अंतिम संस्कार में शामिल न होने का काफी मलाल है।
विज्ञापन

अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच हो रहे युद्ध की वजह से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद हैं। विदेश में फंसे युवक भारत नहीं लौट पा रहे हैं। चिंतामणि के तीनों बेटे विदेश में हैं। कैलाश यादव के बड़े बेटा राजन यादव सऊदी अरब में रहते हैं। सबसे छोटा बेटा आलोक यादव दुबई में रहकर काम करते हैं। दूसरे नंबर का बेटा आनंद यादव थाईलैंड में काम करते हैं। पूर्व सभासद कैलाश ने बताया कि जब से खाड़ी क्षेत्र में युद्ध छिड़ा है, रोज पूरे परिवार से तीनों लड़कों से बात होती रहती है। उनका हाल-चाल लेने के लिए उनकी मां काफी चिंतित रहती थी। शुक्रवार की शाम तीनों से बातचीत हुई थी। सभी अपने को सुरक्षित और ठीक बता रहे थे। शनिवार की सुबह घर के दरवाजे पर झाड़ू लगाते समय चिंतामणि अचानक गिरकर बेहोश हो गईं। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मां के नहीं रहने की खबर सुनकर विदेश में फंसे तीनों बेटे बेहाल हो गए। सऊदी और दुबई में युद्ध के बीच फंसे राजन और आलोक मां का अंतिम दर्शन करने के लिए परेशान हो गए। थाईलैंड में रह रहे आनंद के ब्रह्मभोज में पहुंचने की संभावना है। चिंतामणि की मौत और तीनों बेटों के युद्ध में फंसे होने से पूरा परिवार चिंता में डूबा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें