फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Wed, 24 Dec 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
चोरी की कार से बरामद शराब के साथ तस्कर
विज्ञापन
भाटपार रानी। खामपार पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मंगलवार की शाम चोरी की कार से 23 पेटी शराब बरामद की है। साथ ही तीन शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। शराब तस्करी के लिए बिहार ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मंगलवार की देर रात संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक चार पहिया वाहन फर्जी नंबर प्लेट लगाकर अवैध शराब की तस्करी कर रहा है। सूचना पर नवादा मोड़ के पास घेराबंदी कर एक कार को रोका गया। जांच के दौरान वाहन में रखी 23 पेटी अवैध देसी और अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस की जांच में सामने आया कि वाहन चोरी का है और उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी। शराब को उत्तर प्रदेश से बिहार ले जाया जा रहा था। मौके से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए तस्करों की पहचान शिबू मिश्रा निवासी ग्राम मानपुर पटेजी थाना असांव, जिला सिवान (बिहार), भोला भगत पुत्र गजाधर भगत निवासी ग्राम देहरा थाना असांव, जिला सिवान (बिहार) तथा आकाश सिंह पुत्र धर्मेन्द्र सिंह निवासी ग्राम संढ़ी थाना रघुनाथपुर, जिला सिवान (बिहार) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में आबकारी अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें