फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रेलवे मालगोदाम के पास गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Wed, 06 May 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। कोतवाली पुलिस ने रेलवे मालगोदाम के पास से तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन किलो पांच सौ ग्राम गांजा बरामद किया। पकड़े गए आरोपी गांजा को बिहार ले जाने की फिराक में थे।
विज्ञापन

सोमवार की रात संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपियों में कार्तिक पांडेय उर्फ अथर्व पांडेय निवासी गोपालगंज, बिहार, हाल पता टीचर्स कॉलोनी सलेमपुर, नीरज यादव और सन्नी यादव दोनों निवासी रामपुर कारखाना के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान उनके पास से 3.5 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गांजा को बिहार ले जाने की तैयारी में थे।
इस मामले में सदर कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें