फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: इलाज से अधिक कठिन है यहां दवा लेना

Wed, 06 May 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में इन दिनों इलाज से कठिन मरीजों के लिए दवा लेना है। डॉक्टरों को दिखाने के बाद दवा के लिए देर तक लाइन में लगना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कई बार तीमारदार भी कतार में खड़े-खड़े थक जाते हैं। मरीजों के लिए यह बहुत मुश्किल है। जिले भर के साथ-साथ सीमावर्ती बिहार से भी लगभग ढाई से तीन हजार की संख्या में मरीज प्रतिदिन मेडिक्ल काॅलेज पहुंचते हैं।
यह सुबह पर्ची काउंटर से लेकर ओपीडी तक दौड़ लगाने के बाद किसी तरह डॉक्टर को दिखा लेते हैं। इसके बाद दवा े लेने में मरीजों व उनके तीमारदारों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है।
विज्ञापन

मेडिकल काॅलेज ने इसके लिए चार काउंटर खोल रखे हैं। कम संख्या में काउंटर होने से मरीजों को दवा लेने में आधे से एक घंटे लग जाते हैं। दवा वितरण में मरीजों की संख्या के चलते तेजी रहती है।
इसके चलते कई बार मरीज दवा के बारे में काउंटर से पूछते रह जाते हैं, पर समय की कमी के चलते कर्मचारी बता नहीं पाते हैं। इससे मरीजों को भटकना पड़ता है। मेडिकल काॅलेज में मां का इलाज कराने आईं रेनू ने बताया कि आधे घंटे से दवा लेने के लिए लाइन में खड़ी हूं। आगे 10 लोग अभी और हैं, कितनी देर तक खड़ा रहना पड़ेगा, समझ में नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

वहीं बेटे का इलाज कराने आईं ममता ने बताया कि डॉक्टर ने 15 मिनट में देख लिया। अब दवा लेने में आधे घंटे से अधिक का समय हो गया। अभी नंबर नहीं आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें