लार। पशु लदी गाड़ी का पीछा होने की जानकारी के बाद स्कार्पियो सवार मेहरौना चेकपोस्ट का बैरियर तोड़ बिहार भाग निकले थे। शुक्रवार की सुबह पुलिस तीन टीमें ने फुटेज निकालकर स्कार्पियो का नंबर ट्रेस कर लिया। पुलिस अब इसी के सहारे तस्करों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। सर्विलांस का भी सहारा ले रही है।
बृहस्पतिवार की देर रात मैरवां थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापा मारा था, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इसके अलावा बलिया और कुशीनगर में भी तस्करों की तलाश हो रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को एसपी ने फरार तस्करों को गिरफ्तार करने के लिए एसओजी, सर्विलांस और स्थानीय पुलिस को सख्त निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस ने जिले के अलग-अलग चौराहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल वाहनों के आने का लोकेशन देखा। इसमें संदिग्ध स्कार्पियो आती दिख रही है।
सीओ सलेमपुर मनोज कुमार ने बताया कि
संदिग्ध स्कार्पियो का नंबर सीसीटीवी फुटेज से मिल गया है। इसी के आधार पर पुलिस की तीन टीमें तस्करों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। जल्द ही तस्कर दबोच लिए जाएंगे। किसी भी हाल में तस्करी नहीं होने दी जाएगी।