फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दुकान में लगी आग लाखों की क्षति

Wed, 19 Nov 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बखरा। गौरी बाजार कस्बे के वार्ड संख्या एक चंद्रशेखर आजाद नगर में मंगलवार की सुबह अज्ञात कारणों से प्लास्टिक की दुकान में आग लग गई। आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने करीब एक घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

क्षेत्र के चोरखरी गांव निवासी राजाराम मद्धेशिया गौरी बाजार कस्बे के रामपुर चौराहे के समीप हाटा रोड पर प्लास्टिक और लोहे के सामानों की दुकान करते हैं। वे सोमवार की शाम दुकान बंद कर सोने चले गए।
सुबह चार बजे के आसपास के लोगों ने दुकान से आग की लपटें निकलती देखकर शोर मचाया। पुलिस और फायर ब्रिगेड को भी इसकी सूचना दी गई। करीब एक घंटे के प्रयास के बाद लोगों ने आग पर काबू पा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें