खुखुंदू। थाना क्षेत्र के दो गांवों में हुई मारपीट में दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बालेपुर कला गांव में पड़ोसियों ने आपसी कहासुनी के बाद इरफातिमा खातून और नजराना की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देख सब भाग निकले। वहीं महुई श्रीकांत गांव में हुए विवाद में चंद्रशेखर यादव चोटिल हो गए। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि डाॅक्टरी रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।